मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट
लोडिंग ऑटो की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, कारगिल चौक की घटना
बैतूल:- जिला मुख्यालय के व्यस्त कारगिल चौक पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, 65 वर्षीय सविता पति रमेश चंद्र व्यास, निवासी परतवाड़ा (महाराष्ट्र), बस से बैतूल आई थीं और कारगिल चौक पर उतरकर पैदल अपने परिजनों के घर जा रही थीं।
इसी दौरान एक लोडिंग ऑटो ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जो शनिवार को जिला अस्पताल में किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल लोडिंग ऑटो और उसके चालक की पहचान की जा रही है।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.